अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुरा में आयोजित जनसभा के दौरान भाजपा के कुनबे में बढ़त हुई। भाजपा के जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान भाजपा सरकार के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का फूल मालाओं और भाजपा के पटके से स्वागत किया। जनसभा में विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर संवाद जरूरी है तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों ने पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों में विश्वास जताया। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि नए कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व प्रधान मलाड मोहन सिंह मेहरा, हीरा सिंह मेहरा, किशन सिंह महरा, सुन्दर सिंह महरा, दिवान सिंह महरा, हिम्मत सिंह महरा, देव सिंह महरा, जगत सिंह महरा, गोपाल सिंह महरा, तिलोक सिंह, पूरन सिंह मलारा, गिरीश जोशी, पंकज सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, पूर्व प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह बिष्ट, खीमानंद पालीवाल, लक्ष्मण डसीला, पाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नए सदस्यों का स्वागत किया तथा संगठन को क्षेत्र में और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
जागेश्वर विधानसभा में भाजपा का बढ़ा कुनबा, धुरा में बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता
RELATED ARTICLES
