Friday, November 13, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसेलागाड़ में चकबंदी करने की मांग

सेलागाड़ में चकबंदी करने की मांग


चम्पावत। मां पूर्णागिरि धाम के पुजारियों ने सेलागाड़ गांव में चकबंदी करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि चकबंदी होने से रिवर्स पलायन होगा। टनकपुर में गुरुवार को सेलागाड़ के प्रधान पंकज तिवारी के नेतृत्व में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने कालीगूंठ पूर्णागिरि के सेलागाड़ में चकबंदी कराने की मांग की। बताया तोक की ज़मीन गोल खाते में दर्ज है। इसके कारण ग्रामीणों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। लोगों को खेती करने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि तोक के सभी भूमिधर चकबंदी के लिए सहमत हैं। एसडीएम ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन पांडे, किशन तिवारी, सुरेश तिवारी, नंदा बल्लभ तिवारी, गिरीश तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, रमेश तिवारी, प्रकाश तिवारी, दुर्गादत्त तिवारी, शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments