देहरादून। क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में सीएनजी भरवाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार, 15 अक्तूबर को क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर दो पक्षों के बीच गैस भरवाने को लेकर विवाद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि दोनों पक्षों के लोग और उग्र हो गए तथा आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने पांचों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी: पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर (26) और सुनील कुमार (29), निवासी गोल मार्केट, टाइटन रोड, पटेलनगर, देहरादून; शुभम (29), निवासी तुन्तोवाला, मेहूंवाला, पटेलनगर; हर्षित (18) और विशाल कुमार (24), निवासी ताकीपुर, थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस टीम: कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल असजद अली शामिल रहे। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
सीएनजी पंप पर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
