रुद्रपुर। सोमवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने शिमला-कुरैया मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस 8.885 किमी मोटर मार्ग का शिलान्यास पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। जिसका निर्माण कार्य विधिवत रूप से सोमवार से प्रारंभ कराया गया है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। बेहड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़कें क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं।बेहतर सड़क संपर्क से लोगों का आवागमन सुगम होता है और किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। इसी उद्देश्य के साथ क्षेत्र में सड़क निर्माण, पुनर्निर्माण एवं सुधार से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बेहड़ ने निर्माण कार्य से जुड़े विभागीय अधिकारियों से सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कराए जाने की अपेक्षा की। यहां राजेश प्रताप सिंह, हरविंदर मोंटी, वीरेंद्र गंभीर, जीत सिंह, तीरथ मुंजाल, प्रमोद गोयल, मंदीप सिंह, राजेंद्र प्रधान, लक्ष्मण बांगा आदि मौजूद रहे।
19.40 करोड़ की लागत से शिमला-कुरैया मोटर मार्ग का निर्माण शुरू
RELATED ARTICLES
