रुड़की। भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश की रक्षा करने का सपना संजोए युवाओं ने मंगलवार को भी रुड़की के बीईजी एंड सेंटर स्थित पवेलियन ग्राउंड में अपना दमखम दिखाया। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन की ओर से आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन मैदान में देशभक्ति और जोश का माहौल नजर आया। तड़के से ही अलग-अलग जिलों से पहुंचे युवाओं की भीड़ भर्ती स्थल पर जुटने लगी थी। किसी के चेहरे पर सेना में चयन की उम्मीद थी तो कोई दौड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देशसेवा की पहली सीढ़ी पार करने को बेताब था।
अग्निवीर बनने के जुनून में दूसरे दिन दौड़े 930 युवा, 681 ने पार की पहली बाधा
RELATED ARTICLES
