Thursday, October 1, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसेवा संकल्प अभियान के तहत तलाड़ में बहुउद्देशीय शिविर, प्रभारी मंत्री ने...

सेवा संकल्प अभियान के तहत तलाड़ में बहुउद्देशीय शिविर, प्रभारी मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं


अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान तलाड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा खत्याड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और बच्चों को उपहार वितरित किए। तलाड़ में आयोजित शिविर में प्रभारी मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ग्राम और विकासखंड स्तर पर ही हो, ताकि उन्हें जनपद मुख्यालय तक न आना पड़े। इसी उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता से कार्य करें और आपसी समन्वय से स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का निस्तारण करें। शिविरों के माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से लाभार्थियों को विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपनी सफल उद्यमी यात्रा और अनुभव साझा किए। उन्होंने सरकारी योजनाओं से मिले सहयोग तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अपने प्रयासों की जानकारी दी। खत्याड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और बच्चों को उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु कल्याण तथा पोषण को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, गंगा बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर. घोड़के, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान एवं कैलाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments