Tuesday, September 29, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डडीएम ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की-

डीएम ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की-


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कलेक्ट्रेट में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 123, लोक निर्माण विभाग की 67 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों की मरम्मत की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़कवार कार्ययोजना तैयार कर दिनवार लक्ष्य निर्धारित करने और उसी के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन किए गए कार्यों की स्थिति फोटो और वीडियो सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि सड़कों पर पैचवर्क के साथ सील कोट का कार्य भी किया जाए, जिससे मरम्मत टिकाऊ हो और सड़क की सतह बेहतर बनी रहे। जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments