सोनिया गांधी को ईडी नोटिस पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा BJP पर गरजीं

Manthan India
0 0
Read Time:5 Minute, 0 Second

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व अन्य नेताओं को ईडी के नोटिस को कांग्रेस ने केंद्र सरकार की सुनियोजित साजिश करार दिया।  रविवार को दून आई कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि, कांग्रेस न डरने वाली है और न ही झुकने वाली।

कांग्रेस सीना ठोक कर हर साजिश का मुकाबला करेगी। सोमवार को दून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस क्रास रोड स्थित ईडी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड आजारी के आंदेालन से जुड़ा अखबार है। स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज को बुलंद करने के लिए इस अखबार को स्थापित किया गया था।

अखबार 90 करोड रुपये के कर्ज में आ गया था। आजादी के आंदोलन का सहयोगी होने की वजह से कांग्रेस ने तय किया कि इसे बंद नहीं दिया जाएगा। इसलिए कांग्रेस ने नो प्रोफिट नो लॉस की संस्था यंग इंडियन के जरिए इसका आर्थिक सहयोग किया। अब इस मामले में करोड़ों के आर्थिक घपले के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसमें एक रुपये का भी लेनदेन नहीं हुआ है।

वर्ष 2013 में केंद्रीय चुनाव आयोग और वर्ष 2015 में खुद ईडी इस मामले में लगाए आरेापों को खारिज कर चुके हैं। अब राजनीतिक लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी जांच-नोटिस प्रपंच कर रही है। यह सब केवल बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, सीमा पर चीन की सक्रियता, कुशासन की ओर से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है।

भाजपा नेता कश्मीर में पत्थरबाजों पर रोक लगाने का दावा करते थे, आज उन्होंने देश भर में पत्थर बाजी की स्थिति पैदा कर दी है। इन मुद्दों पर जब केंद्र सरकार से जवाब देते नहीं बना तो अपनी सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस पार्टी का उत्पीड़न करने की कोशिश की जा रही है।

लांबा ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस के नेताओं केा बदनाम करते रहे हैं। वर्ष 2014 से आज तक भाजपा सरकार में है। कांग्रेस के सत्तर साल के कार्यकाल पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता सात कांग्रेस नेताओं पर एक भी आरोप साबित नहीं कर पाए। ईडी के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और वर्तमान में भाजपा नेता पर भी लांबा ने सवाल उठाए।

कहा कि इन्होंने कई प्रकरणों में गलत जांच की। जिनके आधार पर भाजपा के लोग कांग्रेस के नेताओ केा बदनाम करते रहे। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष-संगठन मथुरादत्त जोशी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अमरजीत सिंह, विशालचंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

टीएमसी और आप पर भी बोला हमला
लाम्बा ने परोक्ष रूप से टीएमसी और आप पर भी हमला बोला। कहा कि ये लोग भाजपा की बी टीम बनकर काम करते हैं। बंगाल की दीदी और दिल्ली वाले महानुभव गोआ चुनाव में जानकर गए और वहां कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया। यहां उत्तराखंड में उदाहरण है कि आप के सीएम पद चेहरा रहे नेता ही भाजपा में शामिल हो गए।

केवल कांग्रेस की केंद और राज्यों की भाजपा सरकारों के खिलाफ आवाज  बुलंद कर रही है। बाकी सभी दल डर के मारे खामोश हो चुके हैं। मायावती कहीं बोलती नहीं दिखतीं। तो सपा के नेता भी खामोश हो चुके है। लेकिन कांग्रेस का मूल मंत्र है-डरो मत। इसी भावना के साथ कांग्रेस राष्ट्रहित में सक्रिय रहेगी और हर उत्पीड़न का मुकाबला करेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐसे रखेंगे नौनिहालों-गर्भवती महिलाओं का ख्याल! आंगनबाड़ी केंद्र को कर दी सड़े अंडों की सप्लाई

अल्मोड़ा में नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के नाम पर जो अंडे आंगनबाड़ी केंद्र भेजे गए, उनमें कई क्रेटों में सड़े अंडे निकले हैं। इन अंडों में कीड़े पड़ गए हैं।  दरअसल, शनिवार को हवालबाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत खत्याड़ी आंगनबाड़ी केंद्र से अन्य 44 आंगनबाड़ी केंद्रों को अंडे बांटे […]

You May Like

Subscribe US Now