UP Chunav 6th Charan Polling Live Updates: उत्तर प्रदेश में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान जारी है। यूपी में सुबह 11 बजे तक 21.79 फीसदी मतदान हो गया है। सबसे ज्यादा बस्ती में वोटिंग हुई है। देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता ने ईवीएम का वायर तोड़ दिया। सपा ने आरोपों की झड़ी लगाई है।
समाजवादी पार्टी लगाया ने फर्जी वोटिंग का आरोप
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि संतकबीर नगर जिले की धनघटा विधानसभा 314 के बूथ संख्या 139 ईवीएम खराब है। देवरिया जिले की सलेमपुर विधानसभा 341 के बूथ संख्या 341 पर ईवीएम खराब है। देवरिया जिले की बरहज विधानसभा 342 के बूथ संख्या 229, 330 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा 362 के बूथ संख्या 132 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।