कूड़ा बीन रही महिलाओं को बोरे में मिला गर्भवती का शव

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

राजधानी में सिर कटी लाश का राज अब भी उसे मारने वाले के सीने में दफन है। युवती आठ माह की गर्भवती भी थी। शरीर पर अन्य निशान आदि के बारे में भी खूब जानकारी की गई लेकिन लाख कोशिश के बाद भी पुलिस उसकी नौ वर्षों में शिनाख्त नहीं करा पाई है।

पुलिस के गुमशुदा रजिस्टर में आज भी उसका नाम सिर कटी लाश है। मामला राजधानी के हाई सिक्योरिटी कैंट क्षेत्र में राजभवन के पास जंगल का था। यहां रोजाना कई महिलाएं कूड़ा बीनने आती थीं। इनमें से बीना और कुंती नाम की महिलाओं ने यहां एक बोरा देखा तो उसका मुंह खोल दिया।

बोरे का मुंह खुलते ही एक हाथ बाहर आया। यह देखते ही दोनों के होश उड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि वह एक युवती की लाश थी, जिसका सिर गायब था। महिला के हाथों और पैर के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी हुई थी।

72 घंटे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ

72 घंटे बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती आठ माह की गर्भवती है। पुलिस ने क्षेत्र की करीब 250 गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड चेक किए। आसपास के अस्पतालों में भी जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आसपास के जिलों में इसकी फोटो भेजकर जानकारी जुटानी चाही।

लाश की शिनाख्त होना लगभग नामुमकिन

मामला ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देखा गया। आसपास के क्षेत्रों में प्रेम प्रसंगों के विवादों की जानकारी भी ली गई। मौजूदा समय में इस लाश की शिनाख्त होना लगभग नामुमकिन है। लिहाजा, कागजी तलाश ही जारी है। युवती को डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के रजिस्टर में नौ साल पहले सिर कटी लाश नाम मिला था।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 18 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री ने किए दर्शन;इस धाम में सबसे ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु

चारधाम यात्रा शुरु होने के दिन से अब तक कुल सवा अठारह लाख  तीर्थयात्री सभी धामों के दर्शन कर चुके हैं। इन दिनों चारों धामों में मौसम सामान्य बने होने से भी यात्रा अपने चरम पर है। गुरुवार को गंगा दशहरा के दिन गंगोत्री सहित सभी धामों में श्रद्धालुओं की […]

You May Like

Subscribe US Now