पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी है। कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास को गति मिलेगी। मोदी ने कहा कि चंपावत में धामी की जीत से वोटरों का यकीन है कि यह दशक उत्तराखंड के विकास का दशक है।सीएम धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार से अधिक वोटों से मात दी है। धामी को कुल 58258 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला काे सिर्फ 3233 वोटों से ही संतुष्ट रहना पड़ा। सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, अनिल बलूनी सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम धामी को ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। आपको बता दें कि योगी सीएम आदित्यनाथ चंपावत में सीएम धामी के लिए प्रचार करने आए थे। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से उत्तराखंड में विकास काे गति मिलेगी। धामी की जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी जश्न का माहौल है।
चंपावत पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और ऐतिहासिक जीत के बाद धामी के नाम के नारे लगाए गए हैं। चंपावत विधानसभा क्षेत्र से धामी की जीत से लोगों में भी विकास की आस जगी है। आपको बता दें कि भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए सीट छाेड़ी थी। विधानसभा चुनाव 2022 में खटीमा विधानसभा क्षेत्र से धामी हार गए थे।
विकासनगर। चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर हरबर्टपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। इस अवसर पर बोलते हुए हरबर्टपुर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा की यह जीत उत्तराखंड के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक जीत ने धामी सरकार के विकास के कार्यों पर मोहर लगाई है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन धनदेश उनियाल, जनार्दन जोशी, मंडल महामंत्री जगपाल चौधरीआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाजपुर। चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर धामी की विशाल जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण के साथ ही ढोल नगाढ़े बजाये तथा जमकर आतिशबाजी व नारेबाजी की। शुक्रवार को उपचुनाव के परिणाम आने के बाद ही भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर पहुंचे जहां पर इन लोगों ने मिष्ठान वितरण करने के साथ ही जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की।भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि ये जीत चंपावत की जनता की जीत है। चंपावत की जनता ने एक नायाब हीरे को चुना है जो अपने शासन में चंपावत के साथ ही पूरे प्रदेश की जनता का भला करेगा। विकास गुप्ता ने सीएम धामी को जीत की शुभकामनायें दी। मौके पर यशपाल राजहंस, योगेश मुनगली, बीडी कांडपाल, वीरेंद्र बिष्ट, अनंत जैन, बिट्टू चौहान, गणेश यादव, नरेंद्र चौधरी, हरीश वर्मा, अरूण यादव, रघुवीर सिंह, डालचंद आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खटीमा में सीएम की जीत पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण
खटीमा। 55 विधानसभा चंपावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली एतिहासिक जीत पर उनके गृह क्षेत्र खटीमा में खुशी का माहोल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम चुनाव में मिली हार का गम भुलाकर नगर में अतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया।
मुख्य चौक पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपावत विधानसभा से मिली एतिहासिक विजय के लिए चंपावत की जननता,सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्य चौक पर नंदन सिंह खड़ायत, दिनेश अग्रवाल, दिगंबर कन्याल, भवानी भंडारी, गौरव सोनकर, बॉबी धींगड़ा, रेनू भंडारी, रोहित चौधरी, जगदीश गोयल, रामू जोशी, विनोद जोशी, पंकज कश्यप, सोनू गुलाटी, दीपक तिवारी, कमल चौहान, रोहित सक्सेना, मनोज वाधवा आदि थे।
सीएम धामी की जीत पर अल्मोड़ा में भाजपाईयों ने मनाया जश्न
चम्पावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर अल्मोड़ा में भाजपाईयों ने जश्न मनाया। शुक्रवार को कार्यकर्ता यहां नगर के चौघानपाटा में एकत्र हुए। जहां उन्होंने सीएम धामी की जीत पर मिष्ठान वितरित कर जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजना के चलते आज भाजपा को पुन जीत दर्ज हुई है।
यहां मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेश नयाल, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, अमित साह, विनित बिष्ट, राहुल बोहरा, लीला बोरा, दीप्ती सोनकर, अमित बिष्ट, धर्मवीर आर्या, आनंद सिंह कनवाल, दीपक वर्मा, अजय वर्मा, कैलाश गुरुरानी, धमेंद्र बिष्ट, सलमान, दानिश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।