लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार के खिलाफ व्यापारी एकजुट हो गए हैं। शुक्रवार को मल्लीताल में कोतवाली के ठीक सामने व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इस दौरान कारोबारियों ने कहा कि तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में मौजूद व्यापारियों ने कहा कि युवा वर्ग में लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति से काफी नुकसान हो रहे हैं। बीते दिनों मल्लीताल क्षेत्र में एक कारोबारी के बेटे ने आत्महत्या कर जान दे दी। इससे पहले भी स्मेक के कारोबार में शामिल एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस नशे पर नियंत्रण को लेकर सफल साबित नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की है कि नशे पर पूर्ण रुप से विराम लगाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में राजेश वर्मा, भारती कैड़ा, परीक्षित साह, राजेंद्र बिष्ट, पवन व्यास, कैलाश जाटव, रईस खान, किशन जाटव, चंदन जोशी, राहुल कुमार, गोविंद सिंह, पूरन तिवारी, भगवान देव, कंचन यादव, कनक प्रभात, पूरन तिवारी आदि शामिल रहे।