उत्तराखंड में युवा कांग्रेस की ‘यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता लांच, राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने का मौका

Manthan India
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

 उत्तराखंड में युवा कांग्रेस की ‘यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता लांचिंग मंगलवार को दून में हुई। राजीव गांधी भवन (कांग्रेस भवन) में आयोजित पत्रकारवार्ता में  राष्ट्रीय  प्रवक्ता  अरुणोदय  सिंह  परमार ने  कहा  कि कांग्रेस  के  पूर्व  अध्यक्ष  राहुल  गांधी  की  मंशानुसार  युवाओं  की  राजनीति  में  भागीदारी  को  सुनिश्चत  करने के  लिए  भारतीय  युवा  कांग्रेस  ‘यंग इंडिया के बोल भाषण  प्रतियोगिता  (सीजन  2) 26  मार्च  2022 को  राष्ट्रीय  स्तर पर लांच  कर चुकी है। इस  भाषण  प्रतियोगिता  को  प्रदेश  स्तर  पर  लांच  करने  के  लिए  राष्ट्रीय  प्रवक्ताओं  को  प्रदेशों  का  प्रभार  सौंपा  गया   है, जो  प्रदेश  में  जाकर  यंग  इंडिया  के  बोल  को  प्रदेश, जोन  और  जिले  स्तर  पर  लांच  करेंगे। अरुणोदय  सिंह  परमार  ने  कहा कि  आज  देश  विभिन्न  संकटों का सामना  कर  रहा  है  देश  में  महंगाई,  बेरोजगारी,  गिरती  अर्थव्यवस्था,  चौपट  होते  व्यापार जन-जन  की  समस्या  का  कारण  बन  चुके  हैं , लेकिन  सरकार  सिर्फ  और  सिर्फ  मुद्दे  से भटकाने  का  काम  कर  रही  है।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। विधानसभा एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता एक जून से 31 जुलाई तक होगी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता एक अगस्त से 20 सितंबर तक होगी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक होगी। इस अवसर पर सोनू हसन पूर्व राष्ट्रीय संयोजक भारतीय युवा कांग्रेस ,शिवा वर्मा मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस, रोबिन त्यागी प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, नेहा चौहान राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस, अमनदीप सिंह बत्रा प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस, आरुषि सुंद्रियाल प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस, प्रदीप बिष्ट प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, मनोज हुलारा प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस,अजय धीमान जिला सचिव युवा कांग्रेस, ललित धननगर जिला सचिव युवा कांग्रेस, गौरव जसवाल प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस, किरण प्रजापति  आदि  मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुंजी से आदि कैलाश तक होगा साइकिल रैली का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत-चीन सीमा पर स्थित गुंजी से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आदि कैलाश तक साइकिल रैली का आयोजन होगा। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने इसकी तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा टुवर्ड्स ए आदिकैलाश नाम से भव्य साइकिल रैली का आयोजन होगा। […]

You May Like

Subscribe US Now