Read Time:1 Minute, 14 Second
भारत वाकई में विविधताओं से भरा देश है। यहां के गांवों की खूबसूरती और उनकी विशिष्टता कई बार लोगों को चौंकाने पर मजबूर कर देती है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र का एक ऐसा गांव हैं जहां प्रत्येक घरों में सांप पाले जाते हैं। इतना ही नहीं इस गांव के बच्चे सांपों के साथ खेलते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गांव के किसी भी शख्स को आजतक किसी सांप ने काटा ही नहीं है।
महाराष्ट्र के इस गांव का नाम शेतपाल है और यह सोलापुर जिले में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गांव की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां काफी प्राचीन समय से सांपों की पूजा की जाती है। यही कारण है कि गांव के हर घर में सांप काफी महत्त्व रखते हैं। इस गांव के प्रत्येक नागरिक सांपों से काफी लगाव रखते हैं, इसी को देखते हुए यहां सांपों को पाला जाता है।