कोरोना से उत्तराखंड में बढ़े गरीब-अंत्योदय परिवार,फ्री राशन लेने वालों की संख्या में भी इजाफा

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

कोरोनाकाल में उत्तराखंड में गरीब और अंत्योदय राशन कार्ड वाले परिवारों की संख्या बढ़ी है। कोरोना का सबसे ज्यादा असर कुमाऊं के नैनीताल और गढ़वाल के हरिद्वार जिले में देखने को मिला है। दो साल में नैनीताल में जहां 22146 सफेद राशन कार्डधारक बढ़े हैं, वहीं हरिद्वार में यह आंकड़ा 25149 रहा है।इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे वाले अंत्योदय परिवार में भी नैनीताल जिले में 2337 बढ़े हैं। सफेद और अंत्योदय दोनों राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आते हैं। राज्य में राशन कार्डधारकों का आंकड़ा देखा जाए तो वर्ष 2019 में 1139170 प्राथमिक परिवार (सफेद राशनकार्ड धारक) थे, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 1227654 हो गए हैं।इसके अलावा गरीबी रेखी से नीचे 182379 अंत्योदय परिवार (लाल राशनकार्ड धारक) थे, जो अब बढ़कर 184173 हो गए हैं। पूर्ति विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते दो सालों में राज्य में 88484 प्राथमिक परिवार और 1794 अंत्योदय परिवार बढ़े हैं।

यहां बढ़े अंत्योदय परिवार (लाल राशनकार्ड धारक)
जिला            संख्या
चम्पावत         42
नैनीताल        2337
जिला            संख्या
पौड़ी गढ़वाल  1480
हरिद्वार          457

यहां बढ़े प्राथमिक परिवार  (सफेद कार्ड धारक)
जिला                    कितने बढ़े
अल्मोड़ा             3268
बागेश्वर              477
चम्पावत              911
नैनीताल              22146
यूएसएन             11745
चमोली               1070
देहरादून             16820

यहां घटे प्राथमिक परिवार  
पिथौरागढ़    564
टिहरी          3273
उत्तरकाशी    467
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक ने अधिकारियों को कंडोली में पेयजल किल्लत दूर करने के दिए निर्देश

सहसपुर ब्लॉक के कंडोली में पेयजल समस्या के जल्द निस्तारण के लिए विधायक सहदेव पुंडीर जल संस्थान और जल निगम अधिकारियों की गांव में ही चौपाल लगाई। विधायक की ओर से पेयजल किल्लत को दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त […]

You May Like

Subscribe US Now