Read Time:57 Second
सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में एलईडी स्थापित की है। नगर पालिका इसका संचालन करेगी। शुभारंभ करते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा इससे सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। साथ ही इसके माध्यम से जागरूकता संदेशों का भी प्रसारण होगा। जिले की पांच साल तक की बेटियों के जन्मदिवस पर शुभकामना संदेश भी एलईडी के माध्यम से प्रसारित किए जाएंगे। अभिभावक अपनी बालिका के जन्मदिन का विवरण व फोटो विकास भवन स्थित वन स्टाप सेंटर में दे सकते हैं।