BJP Foundation Day: भाजपा के संविधान दिवस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की बधाई, तंज भी कस दिया

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा को 42 साल पूरे होने पर बधाई दी है। शशि थरूर ने अपने ही अंदाज में भगवा दल को बधाई देते हुए उसके संविधान के पहले पन्नी की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। इसके साथ ही शशि थरूर ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप जो काम करते हैं या जिन पर यकीन करते हैं, वह इस संविधान के मुताबिक नहीं हैं। आपके संविधान के पहले पेज पर ऐसा कुछ भी नहीं है, जिस पर यकीन करते हैं या फिर जो काम आप करते हैं। यही नहीं थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि आपका यह संविधान भी आपके लिए एक जुमला ही है?

शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘हैपी बर्थडे भाजपा! आप आज 42 साल के हो गए। क्या यह वह समय नहीं है, जब आपको अपने संविधान के मुताबिक काम करना शुरू करना चाहिए? ऐसा लगता है कि आपके संविधान के पहले पेज पर ऐसा कुछ नहीं है, जैसा आप करते हैं या जैसा आपका विश्वास है। या फिर आपका यह दस्तावेज भी तमाम जुमलों में से ही एक है।’ शशि थरूर ने भाजपा के संविधान की जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें लिखा था कि पार्टी का मकसद भारत को मजबूत एवं समृद्ध बनाना है। इसके अलावा गांधीवादी समाजवादी विचारधारा के आधार पर आर्थिक नीतियां अपनाने की बात कही गई है।

बता दें कि आज भाजपा का 42वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने सबसे पहले परिवारवादी राजनीति को मुद्दा बनाया और लोग भी अब इसे समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वह दल है, जो राष्ट्रनीति और राजनीति को एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि हम वह पार्टी हैं, जो राष्ट्र भक्ति में यकीन रखती है, जबकि ऐसे भी दल हैं, जो परिवार भक्ति में भरोसा रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक दौर था, जब लोग मान चुके थे कि सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन देश का कुछ नहीं होगा। अब ऐसा दौर आया है, जब लोग मान रहे हैं कि देश तेजी से आगे बढ़ गया है।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BJP स्थापना दिवस: 42 की हुई भाजपा, अमित शाह बोले- मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही पार्टी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की यात्रा राष्ट्रीय सेवा के बारे में रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सात दशकों से उपेक्षा झेलने वाले गरीबों, किसानों, दलितों और वंचित महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम किया है। अमित शाह ने […]

You May Like

Subscribe US Now