महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया मुख्यालय में धरना

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को रुद्रप्रयाग में कांग्रेसियों द्वारा महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत धरना प्रदर्शन एवं मार्च निकाला गया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा घरेलू गैस, डीजल, पेट्रोल, खाद्य सामग्री और जरूरी निर्माण सामग्री के दामों में अत्यधिक इजाफा करने से जनता त्रस्त है।

मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई को लेकर जनता में जबर्दस्त आक्रोश है। चार राज्यों में चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया है, जिससे जनता का जीना दूभर हो गया गया है। कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में जनता को जागृत कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद करने के लिए पूरे क्षेत्र में धरना एवं प्रदर्शन आयोजित कर रही है। आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि महंगाई के खिलाफ तीन दिवसीय धरना रुद्रपयाग में लगातार जारी है। इसके बाद 7 अप्रैल को राज्य स्तरीय महंगाई मुक्त भारत एवं मार्च का आयोजन पूरे देश के राज्य मुख्यालय पर प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा। मौके पर जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व प्रवक्ता सूरज नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधो सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह रावत, जसपाल भारती, गुड्डू भिंलगवाल, जसपाल कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस के चुनावी बजट में घपला! पदाधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

विधानसभा चुनाव-2022 में करारी हार के सदमें से जूझ रही कांग्रेस में अंदरखाने एक नया घमासान शुरू हो गया। कांग्रेस में बड़ी तेजी से चर्चा है कि चुनाव के लिए बजट में काफी घालमेल किया गया है। चुनाव प्रचार के लिए आए धन को कुछ पदाधिकारियों ने खुद ही रख […]

You May Like

Subscribe US Now