गाजियाबाद में एक साल पहले हुई युवक की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने फरार चले रही उसक पत्नी और उसके प्रेमी को लिंक रोड थाना पुलिस ने शनिवार को पानीपत से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने बताया कि पत्नी व प्रेमी ने अवैध संबंधों का पता चलने और संबंधों में बाधा बनने पर अर्जुन यादव की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहे थे।
उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी 2021 साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के निकट नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की पहचान नहीं होने पर उसका डीएनए टेस्ट कराया गया था। अगस्त 2021 में मृतक की पहचान अर्जुन यादव निवासी साहिबाबाद के रूप में हुई थी। अर्जुन अपनी पत्नी आशा और तीन बच्चों के साथ साहिबाबाद स्थित गोविंदराम के मकान में किराए पर रहता था, लेकिन पड़ताल के दौरान अर्जुन की पत्नी मौके से फरार मिली थी।