Dehradun: तीन साल से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था कबीर खान, डराने के लिए काट लेता था खुद का हाथ

Manthan India
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

वसंत विहार क्षेत्र में मुस्लिम युवक एक नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपित कभी ब्लैकमेल कर तो कभी मारपीट कर दुष्कर्म करता है। पीड़िताा की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िताा ने बताया कि उसके पिता 15 साल से लापता हैं, जिनका अब तक कहीं पता नहीं चल पाया है। मां बहुत गरीब है जोकि गांव में रहती है। इसलिए वह अपने चाचा के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है।

तीन साल पहले वह 10वीं कक्षा में पढ़ाई के लिए पड़ोस के गांव में जाती थी, जहां आरोपित कबीर खान निवासी ग्राम परवल पटेलनगर उसका पीछा करता था। आरोपित ने उसे जबरदस्ती प्रेमजाल में फंसने और जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया, लेकिन नाबालिग ने उसका विरोध किया।

आरोपित ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपित अपने हाथ से खून निकालकर आत्महत्या का प्रयास कर उसे डराता आ रहा है और उसकी पिटाई करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता है। थानाध्यक्ष वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि आरोपित कबीर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand: आज से बदलेगा मौसम, पहाड़ से मैदान तक बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज (मंगलवार) से अधिकतर जिलों में मौसम करवट बदलेगा। प्रदेशभर में कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार हैं। इसे लेकर आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम […]

You May Like

Subscribe US Now