Pithoragarh: जंगल में पेड़ से लटका मिला पत्नी सहित परिवार की चार महिलाओं के हत्यारे का शव

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

गंगोलीहाट के बुरसुम गांव में पत्नी सहित अपने ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या करने वाले हत्यारोपी का शव बरामद किया गया है। आरोपित संतोष राम उम्र 40 वर्ष का शव घटना के चार दिन बाद सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे के गांव के पास ही दवाली बगड़ तोक के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला है।

 

एसडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिनों राजस्व ग्राम बुरसुम में घटित चार हत्याओं के आरोपित संतोष राम की क्षेत्र के जंगलों में खोजबीन की जा रही थी। आरोपित चार हत्या करने के बाद से फरार था। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम आरोपित की खोजबीन में जुटी थी। सोमवार को संतोष राम का शव गांव से लगभग एक किमी दूर जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव सड़ने लगा था। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताई, ताई की बहू और बेटी के बाद पत्‍नी को उतारा था मौत के घाट

हत्यारोपी संतोष राम ने शुक्रवार 12 मई की सुबह अपनी ताई, ताई की बहू और बेटी की उनके बिस्तर पर ही धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपनी पत्नी चंदा देवी को वह डरा धमका कर अपने साथ ले गया। सायं तक की घटना के अनुसार उसके पत्नी के साथ फरार होने की संभावना को लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

 

रात नौ बजे के आसपास पूर्व के घटनास्थल से लगभग बीस मीटर दूर स्थित हत्यारोपी के दूसरे मकान में उसकी पत्नी का शव मिला। मकान के बाहर ताला लगा देख कर उसकी नाबालिग पुत्रियों ने जब ताला खोल कर देखा तो मकान के अंदर उनकी मां चंदा देवी का शव नजर आया। दोनों किशोरियों ने इसकी सूचना मौके पर मौजूद पुलिस को दी। हत्यारोपी ने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला दबा कर हत्या की थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand: हिमखंड से बढ़ी मुश्किल, आगे बढ़ाई जा सकती है फूलों की घाटी के खुलने की तिथि

फूलों की घाटी का रास्ता रोके हिमखंड फिलहाल यात्रा में बाधा पहुंचा सकते हैं। वन विभाग की टीम घांघरिया में ही कैंप कर इन हिमखंडों के पिघलने का इंतजार कर रही है। अगर समय पर सुरक्षित राह न बनी तो राष्ट्रीय पार्क प्रशासन फूलों की घाटी की यात्रा तिथि एक […]

You May Like

Subscribe US Now