विशिष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को प्रदान किया स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड

Manthan India
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second

चमोली  दिनांक 10 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति के प्रतीक पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज हम सब की प्रेरणा स्रोत है, महिलाओं उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। शुक्रवार को चमोली जनपद में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान किया गया। जिनमें कवित्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता शशि देवी, एएनएम विमला शर्मा, शिक्षिका शशि कंडवाल, हेमंती परमार, पुलिसकर्मी पूनम खत्री, शिक्षिका रजनी नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता ललिता देवी, नर्सिंग कॉलेज में प्रधानाचार्य ममता कपरवाण, सामाजिक कार्यकर्ता कमला रावत एवं पत्रकार सोनी मिश्रा को सम्मानित किया गया।

श्रीमती आशा नौटियाल ने बताया कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वह पार्टी ने उनके व्यक्तित्व व उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सुषमा स्वराज अवार्ड अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत समाज सेवा व देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को यह अवार्ड दिया जा रहा है। आशा नौटियाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को हुआ है। इस अवसर पर विधायक करणप्रयाग अनिल नौटियाल, जिला अध्यक्ष चमोली रमेश मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर पुष्पा पासवान, जिला अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरला खंडूरी, कवियत्री शशि देवली जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now