लाभार्थी महिलाओं के साथ महिला मोर्चा ने ली ‘सेल्फी’

Manthan India
0 0
Read Time:9 Minute, 15 Second

देहरादून। महिला मोर्चा’ केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए सोमवार से देशभर में एक अभियान की शुरुआत सोमवार से की है। महिलाओं से जुड़ने के प्रयासों के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने एक साल में उनके साथ एक करोड़ सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड में सोमवार को ये अभियान प्रदेश के देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण, रूड़की, पिथौरागढ़, नैनीताल, काशीपुर, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत में आयोजित किया गया।

देहरादून ग्रामीण के अंतर्गत विकासनगर में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आशा नौटियाल के नेतृत्व में विकासनगर में “एक करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी अभियान” की शुरुआत हुई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के साथ एक करोड़ सेल्फी अभियान की शुरुआत की गयी।

उन्हें आवास से लेकर रसोई गैस, शौचालय और बैंक खाते खोलने तक विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी लेकर उनका फीडबैक लिया। महिलाओं को इनमें से किसी भी योजना का लाभ मिला है, तो पार्टी के सदस्य ने उनके साथ सेल्फी ली। भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि सेल्फी लेने की कवायद महिलाओं से जुड़ने के पार्टी के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होने कहा कि उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2.0 के केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए जो व्यवस्थाएं की गई हैं उससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेंगी। प्रदेश की धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों में 30 फ़ीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना की पहल कर गरीबों के लिए धुआं रहित चूल्हा और मुफ्त गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर महिलाओं के हित में अपने संकल्प को पूर्ण करने का कार्य किया है।

उन्होने बताया कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महिला मोर्चा मार्च में दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक पुरस्कार समारोह भी शुरू करेगी, जिसमें हर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान महिला लाभार्थियों के साथ लगभग एक लाख सेल्फी ली गई। अवसर पर इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा तोमर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान,जिला प्रभारी श्रीमती सुधा रावत, देहरादून महानगर अध्यक्ष श्रीमति अर्चना बागड़ी, ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा तोमर, श्रीमति प्रतिमा चौहान, प्रमीला बोहरा, अल्का जीना, उमा जोशी, प्रभा गढ़िया, लीला बोहरा, सुनीता मुरारी आदि अपने-अपने क्षेत्रों में सभी मंडलो के जिलाध्यक्ष व सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।देहरादून। महिला मोर्चा’ केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए सोमवार से देशभर में एक अभियान की शुरुआत सोमवार से की है। महिलाओं से जुड़ने के प्रयासों के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने एक साल में उनके साथ एक करोड़ सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड में सोमवार को ये अभियान प्रदेश के देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण, रूड़की, पिथौरागढ़, नैनीताल, काशीपुर, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत में आयोजित किया गया।
देहरादून ग्रामीण के अंतर्गत विकासनगर में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आशा नौटियाल के नेतृत्व में विकासनगर में “एक करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी अभियान” की शुरुआत हुई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के साथ एक करोड़ सेल्फी अभियान की शुरुआत की गयी। उन्हें आवास से लेकर रसोई गैस, शौचालय और बैंक खाते खोलने तक विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी लेकर उनका फीडबैक लिया। महिलाओं को इनमें से किसी भी योजना का लाभ मिला है, तो पार्टी के सदस्य ने उनके साथ सेल्फी ली। भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि सेल्फी लेने की कवायद महिलाओं से जुड़ने के पार्टी के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होने कहा कि उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2.0 के केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए जो व्यवस्थाएं की गई हैं उससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेंगी। प्रदेश की धामी सरकार ने सरकारी नौकरियों में 30 फ़ीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना की पहल कर गरीबों के लिए धुआं रहित चूल्हा और मुफ्त गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर महिलाओं के हित में अपने संकल्प को पूर्ण करने का कार्य किया है।

उन्होने बताया कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महिला मोर्चा मार्च में दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक पुरस्कार समारोह भी शुरू करेगी, जिसमें हर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान महिला लाभार्थियों के साथ लगभग एक लाख सेल्फी ली गई। अवसर पर इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा तोमर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान,जिला प्रभारी श्रीमती सुधा रावत, देहरादून महानगर अध्यक्ष श्रीमति अर्चना बागड़ी, ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा तोमर, श्रीमति प्रतिमा चौहान, प्रमीला बोहरा, अल्का जीना, उमा जोशी, प्रभा गढ़िया, लीला बोहरा, सुनीता मुरारी आदि अपने-अपने क्षेत्रों में सभी मंडलो के जिलाध्यक्ष व सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया रजिस्टर्ड वीइकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी

देहरादून : टाटा मोटर्स ने राजस्थान के जयपुर में अपना पहला रजिस्टर्ड वीइकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (आरवीएसएफ), Re.Wi.Re- रीसायकल विद रेस्पेक्ट लॉन्च किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस अत्याधुनिक फैसिलिटी का उद्घाटन किया। सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में टाटा मोटर्स के कमिटमेंट का यह बेहतरीन […]

You May Like

Subscribe US Now