Uttarakhand Election Results 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में गुरुवार को जारी मतगणना में 47 सीटों पर जीत और चार अन्य पर बढ़त के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का इतिहास रचने की कगार पर है। राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 62 पर चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं जिनमें से 43 सीटें सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में गए हैं जबकि चार अन्य पर पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वर्ष 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड के इतिहास में किसी भी पार्टी ने लगातार दो बार सरकार नहीं बनाई है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता में आती रही हैं। सत्ता विरोधी लहर के दम पर प्रदेश की सत्ता में लौटने का दावा कर रही मुख्य विपक्षी कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों को अब तक की मतगणना के अनुसार जीत हासिल हुई है जबकि दो अन्य पर वह अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बनाए हुए है।
Uttarakhand Election Result 2022: 47 सीटों पर भाजपा ने मारी बाजी, 18 पर जीती कांग्रेस