Uttarakhand Election Result 2022:उत्तराखंड की पांच सीटों पर हजार वोटों से भी कम रहा जीत का अंतर, जानिए विधानसभा सीटों का नाम

Manthan India
0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

Uttarakhand Election Result 2022:उत्तराखंड में हाल ही में घोषित विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम में कम से कम पांच सीटों पर जीत-हार का अंतर 1,000 वोटों से भी कम रहा जबकि करीब दो दर्जन सीटें ऐसी भी रहीं जहां प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंदियों को 10 हजार से ज्यादा वोटों से पटखनी देकर विधानसभा की राह पकड़ी।

अल्मोडा सीट से कांग्रेस के मनोज तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा के कैलाश शर्मा पर महज 127 वोटों से जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव 2022 में यह जीत का न्यूनतम अंतर है। वहीं, देहरादून जिले के रायपुर सीट से भाजपा के उमेश शर्मा काउ ने 30,052 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को हरा कर ना सिर्फ अपनी सीट बरकरार रखी बल्कि प्रदेश में सबसे बड़ी जीत भी हासिल की है।

पिछले विधानसभा चुनावों में भी काउ ने 36,000 मतों के अंतर से प्रदेश में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। अल्मोडा जिले की द्वाराहाट सीट पर कांग्रेस के मदन बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अनिल शाही को 182 मतों से पराजित किया जबकि पौडी जिले की श्रीनगर सीट पर धनसिंह रावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को 587 मतों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

हरिद्वार जिले की मंगलौर सीट पर बसपा के सरबत करीम अंसारी ने कांग्रेस के निवर्तमान विधायक काजी निजामुद्दीन को 598 वोटों से हराया। हाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए किशोर उपाध्याय ने टिहरी से पूर्व पर्यटन मंत्री और उत्तराखंड जनएकता पार्टी के दिनेश धनै को 951 मतों से पराजित किया।

डोइवाला से भाजपा के ब्रजभूषण गैरोला ने 29,021 वोटों के अंतर से कांग्रेस के गौरव सिंह को हराया जबकि कालाढूंगी से पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कांग्रेस के महेश चंद्र पर 23,931 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। देहरादून कैंट से विधायक पति के निधन के दो महीने बाद पहली बार चुनावी समर में उतरी भाजपा की सविता कपूर ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को 20,938 मतों से हराया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाल विवि में एडमिशन के बदले नियम,स्नातक में अब प्रवेश परीक्षा से ही मिलेगा दाखिला

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा से एडमिशन मिलेगा। छात्रों को एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा  में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होंगे। गढ़वाल विवि के सहायक कुलसचिव प्रवेश परीक्षा, अरविंद कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विवि […]

You May Like

Subscribe US Now