आगामी चुनावों के लिए भाजपा अब डोर-टू-डोर नहीं, डोर-टू-हाउस मिशन में काम करेगी। पार्टी ने 51 फीसदी वोट शेयर का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों से तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, प्रवक्ता, मोर्चों के अध्यक्षों की पहली बैठक ली।
गौतम ने कहा कि हाल ही में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर पार्टी की योजनाओं और गतिविधियों लेकर दिए विचारों, लक्ष्यों व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी एवं क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। कहा कि समय आ गया है कि हमें 51 फीसदी वोट शेयर के बड़े लक्ष्य की ओर योजनाबद्ध तरीके आगे बढ़ना है। जिसका मूलमंत्र डोर-टू-डोर से बदलकर हाउस-टू-हाउस होगा।
कहा कि हमें जनता के घर का दरवाजा खटखटाने तक ही सीमित नहीं रहना, बल्कि उसके घर में बैठकर समस्याओं को जानना और दूर करने का प्रयास करना होगा। अब हमें सत्ता हासिल करने से आगे निकलकर एक जानकारी, एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मिशन को पूरा करते हुए विश्व गुरु बनना है। जिसके लिए हमें अपने प्रदेश में अन्य प्रदेशों के लोगों के साथ उनके त्योहारों को मनाकर एकता का भाव लाना है।
51 फीसदी के लक्ष्य की ओर बढ़ना है: भट्ट