0
0
Read Time:1 Minute, 51 Second
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बृहस्पतिवार को दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंच गई हैं। उनके आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। राष्ट्रपति दोपहर बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट उतरीं। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका अभिवादन किया।
यहां से वह हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंची और राजभवन के लिए रवाना हुईं। शाम साढ़े छह बजे वे मुख्यमंत्री आवास में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। वहीं, उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।
नौ दिसंबर को ये रहेगा कार्यक्रम
शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वह दोपहर दो बजे देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।