उत्तराखंड मांगे पांच साल टिकने वाला मुख्यमंत्री,एक सीएम ही कर पाए कार्यकाल पूरा

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

उत्तराखंड की जनता पूर्ण बहुमत की सरकार दे चुकी है। अब राज्य को पांच साल तक सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री की जरूरत है। अभी तक पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का रिकार्ड केवल नारायण दत्त तिवारी के नाम है। कार्यकाल के साथ ही विकास के कई अहम काम तिवारी ने कर दिखाए।

चौथी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी 57 सीटों के साथ सत्ता में आई, बावजूद इसके तीन-तीन मुख्यमंत्री बनाने पड़े। इस बार ऐसे मुख्यमंत्री की उम्मीद की जा रही है, जो जनता और अपनी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पूरे पांच साल सरकार चला सके।

सीएम बदलने की रही नियत : अलग राज्य बनने के साथ उत्तराखंड में अस्तित्व में आई अंतरिम सरकार के छोटे से कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे। पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी 354 दिन में ही पद से हटा दिए गए। इसके बाद भगत सिंह कोश्यारी अंतरिम सरकार में मुख्यमंत्री बने और वह 122 दिन पद पर रहे। पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर हो गई। एनडी तिवारी के हाथों में सत्ता आई और उन्होंने पांच साल, पांच दिन तक सीएम का पदभार संभाला। इसके बाद भुवन चंद्र खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और त्रिवेंद्र सिंह रावत को मौका मिला था, लेकिन वह भी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।

राज्य ने 21 वर्ष चार माह में 11 सीएम देखे 
उत्तराखंड को बने 21 साल और चार महीने हो चुके हैं। अब तक अंतरिम सरकार सहित पांच विधानसभा अस्तित्व में आ चुकी हैं और इस दरमियान उत्तराखंड को 11 मुख्यमंत्री मिल चुके हैं।

राज्य को भारी पड़ी सीएम की अस्थिरता 
नारायण दत्त तिवारी के पांच साल मुख्यमंत्री के रहते उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को लेकर जो काम हुआ, ऐसा बाद के मुख्यमंत्री नहीं कर पाए। इसका एक कारण बार बार मुख्यमंत्रियों का बदलना भी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना की जंग में किशोरों को मिला टीके का सुरक्षा कवच,पांच जिलों में 100 से कम का टीकाकरण

उत्तराखंड में 12 से 14 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले दिन राज्य भर में कुल 4705 किशोरों का टीकाकरण किया गया है। जिसमें यूएस नगर में सबसे अधिक 1374, जबकि पिथौरागढ़ में सबसे कम महज 12 किशोरों का टीकाकरण किया गया।15 साल से कम उम्र […]

You May Like

Subscribe US Now