हल्द्वानी में बोले कैलाश विजयवर्गीय, पीएफआई की देश विरोधी गतिविधियों के बारे में घर -घर जाकर लोगों को बताएं

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

आगामी आम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत तो होगा तो देश मजबूत होगा। इसलिए बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों को अपने बूथ में घर -घर जाना चाहिए।कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस समय गृह मंत्री अमित शाह ने देश विरोध गतिविधियों में एक संगठन पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बारे में सभी को जानकारी होगी। पीएफआई नाम के इस संगठन के बारे में घर -घर जाकर लोगों को बताएं। ये लोग अपने देश का नमक खाते हैं और फिर देश को अस्थिर करने का काम करते हैं।

शनिवार को हल्द्वानी के गौजाजाली में संजय पाण्डेय के आवास पर आयोजित बूथ बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह फौजी सीमा पर तैनात होकर काम करते हैं। उसी तरह भाजपा भी देश हित के लिए राजनीति करती है। इस पर आपको भी गर्व होना चाहिए।

उन्होंने बूथ पर पन्ना प्रमुख से बातचीत की और पन्ने में मतदाताओं के बारे में पूछा। साथ बूथ अध्यक्ष बिशन दत्त जोशी समेत अन्य पदाधिकारियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि बूथ पर बैठक राष्ट्रीय महामंत्री ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लेते हैं। सभी बूथों को महीने में एक बार अवश्य बैठक करनी चाहिए।

पीएम नरेन्द्र मोदी की मन की बात के दौरान कार्यकर्ताओं को आपस में बैठना चाहिए। इससे घनिष्ठता भी बढ़ती है और आप लोग सरकार की योजनाओं को जनता तक आसानी से पहुंचा पाते हैं। इस दौरान विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नियुक्ति की मांग को लेकर एलटी भर्ती के चयनित युवाओं का सीएम आवास कूच

सहायक अध्यापक (एलटी) चयनित अभ्यार्थियों ने सोमवार सुबह परेड ग्राउंड से सीएम आवास की ओर कूच शुरू कर दिया है। 1431 चयनित एलटी अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग उठा रहे हैं। इसमें अन्य भर्तियों के चयनित युवा भी शामिल हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नौ माह पूर्व एलटी परीक्षा का […]

You May Like

Subscribe US Now