बारिश के भूस्ख्लन बना मुसीबत, नेशनल हाईवे सहित प्रदेशभर में 100 से ज्यादा सड़कें बंद

Manthan India
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से 122 सड़कें बंद हो गई। बरसात के बाद भूस्खलन से एक एनएच, 11 स्टेट हाईवे और 10 मुख्य सड़कें बंद हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई जिससे सड़कें बंद हो गई। रविवार दिन तक राज्य भर में 122 सड़कें बंद थी।

हालांकि विभाग ने देर सांय तक 35 सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया था। इसके बाद अब बंद सड़कों की संख्या 89 रह गई है। हालांकि जो सड़कें खोली गई हैं वह भी लगातार बारिश की वजह से लगातार बंद हो रही हैं। इससे राहगीरों को खासी मुश्किल हो रही है। लोनिवि के बुलेटिन के अनुसार कुमाऊं के जिलों में ज्यादा बारिश होने से सड़कें अधिक बंद हैं।

अकेले नैनीताल जिले में ही 35 सड़कें बंद हैं। जबकि चंपावत में बंद सड़कों की संख्या 18 है। इसी तरह अन्य जिलों में भी बड़े स्तर पर सड़कें बंद चल रही हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में एक एनएच, 11 स्टेट हाईवे और 10 मुख्य सड़कें बंद हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जान से मारने की साजिश, एडवांस रकम भी लिया; ऐसे खुला राज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की साजिश रची गई है। उत्तराखंड के गन्ना विकास एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस षडॺंत्र में तांत्रिक समेत चार लोग शामिल हैं। मुख्य आरोपी ने तांत्रिक को साढ़े पांच […]

You May Like

Subscribe US Now