बर्फबारी के बाद हेमकुंड यात्रा रुकी, चारों धामों में भी हिमपात

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

कपाटबंदी से एक दिन पहले रविवार को हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई। गुरुद्वारा परिसर समेत यात्रा मार्ग पर एक फीट तक बर्फ गिरने के कारण 250 यात्रियों को घांघरिया में रोक दिया गया। रविवार को सिर्फ छह श्रद्धालु ही घांघरिया से हेमकुंड जा सके। उधर, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की चोटियों पर भी बर्फबारी जारी है।

उधर, बारिश के चलते प्रदेशभर में 122 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। हेमकुंड साहिब के कपाट सोमवार (आज) को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इस अवसर का साक्षी बनने के लिए जा रहे श्रद्धालु, बर्फबारी के कारण रविवार को वहां नहीं पहुंच सके। पुलिस ने यात्रियों को घांघरिया में रोक दिया।

मौसम खुला तो ये श्रद्धालु सोमवार तड़के हेमकुंड के लिए रवाना होंगे। देर शाम तक हेमकुंड और यात्रा मार्ग पर एक फीट तक बर्फ गिर चुकी थी। वहां तापमान गिरकर शून्य डिग्री पर पहुंच गया है। हेमकुंड स्थित लोकपाल मंदिर के कपाट भी सोमवार को ही शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

उधर, कुमाऊं मंडल में तीन दिन से बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी जारी है।

सड़कें बंद: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश की वजह से प्रदेशभर में कुल 122 सड़कें बंद हो गई हैं। इससे लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को उत्तराखंड में 122 सड़कें बंद हुईं। देर शाम तक इनमें से 35 को खोल दिया गया। 89 को खोलने के प्रयास जारी थे।

बारिश का यलो अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अभी तीन दिन तक बारिश जारी रहेगी। मौसम के 13 अक्तूबर के बाद साफ होने की संभावना है। विभाग ने 10, 11 और 12 अक्तूबर के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमस्खलन त्रासदी: बर्फ के पहाड़ में दबते ही चली गई पर्वतारोहियों की जान, 21 पर्वतारोही का हुआ पोस्टमार्टम

उत्तरकाशी के द्रौपदी डांडा टू आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए निम के पर्वतारोहियों की जान हिमस्खलन की चपेट आते ही हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान कई पर्वतारोहियों के गले में बर्फ के टुकड़े भी मिले हैं। उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में अब तक 21 पर्वतारोहियों के […]

You May Like

Subscribe US Now