बागेश्वर में गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Manthan India
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

बागेश्वर जिले के कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को जिला अस्प्ताल में तीनों का पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुवार पुलिस लाइन मालता के पास गुरुवरा की रात लगभग ढाई बजे एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इसमें चार लोग सवार थे। हादसे में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। इसके अलावा विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिह पुत्र सुरेश सिह उम्र 21 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है।

सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी मौके पर पहुंचे। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम कि लिए जिला मुख्यालय भेजा, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि कार चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का कहना है कि हादसा किस कारण से हुआ इसका पता जांच के बाद चलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्मचारियों के दिवाली बोनस की फाइल तैयार, वित्त विभाग ने बनाया प्रस्ताव,जानें कितने कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा मिलने वाला है। प्रदेश सरकार ने दीपावली का बोनस देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस संबंध में जल्द ऐलान किया जा सकता है। अलग-अलग विभागों के करीब 1 लाख 20 हजार कर्मचारी दिवाली बोनस के पात्र हैं। राज्य […]

You May Like

Subscribe US Now