जनवरी में मसूरी टनल का शिलान्यास करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, 800 करोड़ की लागत बनेगी यह सुरंग

Manthan India
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जनवरी 2023 में मसूरी के लिए लगभग 800 करोड़ की लागत वाली तीन किलोमीटर लंबी सुरंग ( Mussoorie Tunne l) का शिलान्यास करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने इसके लिए सहमति दी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को इसके लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री को मसूरी टनल के शिलान्यास के लिए किया आमंत्रित

बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को मसूरी टनल के शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि टनल का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी किया अनुरोध

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से देहरादून-किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का भी अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत इस मार्ग के कार्य का परीक्षण किया जाए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कहा कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्य किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार भी प्रकट किया।

आरक्षण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से से मिली महिलाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगरान के नेतृत्व में महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण बरकरार रखने का अनुरोध किया और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के व्यापक हित में पूर्व की भांति महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा - खिलाड़ि‍यों के चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लाया जाएगा अध्यादेश

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ि‍यों को सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विभाग को प्रस्ताव बनाने को कहा गया है। लाया जाएगा अध्यादेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा के बाद इस संबंध में कैबिनेट की अनुमति लेकर अध्यादेश लाया जाएगा। उन्होंने […]

You May Like

Subscribe US Now