भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी नई टीम की घोषणा

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

भट्ट ने अपनी टीम में आठ प्रदेश मंत्री, तीन प्रदेश महामंत्री और आठ प्रदेश उपाध्यक्ष को जगह दी है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदल दिए गए हैं। एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर भी बदलाव किया गया है।

— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) August 23, 2022

सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।

इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टियों-पुजारी पर केस, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की भूमि पर दुकान बनाकर किराया वसूलने का मामला

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की भूमि पर दुकान बनाकर किराए पर देकर रकम वसूलने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मारपीट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में […]

You May Like

Subscribe US Now