चकराता पहुंची श्रीराम रथ यात्रा का भव्य स्वागत

Manthan India
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second

विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में हिमाचल के रोहड़ू से चली भगवान श्रीराम और भारत माता की रथयात्रा का चकराता पहुंचने पर स्वागत किया गया। चुंगी चौक पर स्थानीय लोगों ने रथयात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में हिमाचल के रोहड़ू से भगवान श्रीराम और भारत माता की रथयात्रा निकाली जा रही है। यह रथयात्रा मंगलवार को चकराता पहुंची। चुंगी चौक से यात्रा केसरी मार्किट होते हुए शहीद चौक पर पहुंची, जहां आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भगवान श्रीराम और भारत माता पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंगकर्मी नंदलाल भारती ने कहा कि श्रीराम का अनुसरण हर व्यक्ति को अपने जीवन मे करना चाहिए। कहा कि आज तक का सबसे भव्य राज्याभिषेक श्री राम का हुआ है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के वचनों को अपने जीवन में अपनाने से व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैंट सभासद अनिल चांदना ने कहा, श्रीराम हम सब के आराध्य हैं। जौनसार बावर के लोगों की श्रीराम में विशेष आस्था है। क्षेत्र के हर गांव में आज भी रामलीला का आयोजन किया जाता है, जो इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र के लोग राम भगवान को अपना आराध्य और आदर्श मानते हैं। कार्यक्रम को पूर्व दर्जाधारी टीकाराम शाह ने भी सम्बोधित किया। आरएसएस के पदाधिकारी कुंदन सिंह चौहान ने बताया कि रथयात्रा त्यूणी से चकराता पहुंची है। इसके बाद रथ लागापोखरी जाएगा और रात्रि प्रवास टुंगरा में होगा। बुधवार को यात्रा टुंगरा से पुरोड़ी होते हुए मागटी पोखरी जाएगी। उदपाल्टा में रात्रि प्रवास के बाद गुरुवार को साहिया होते हुए वापस हिमाचल को रवाना होगी। इस दौरान विवेक अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, मोनित दुसेजा, केशर चौहान, अशोक गोयल, राजकुमार मेहता, तीर्थ कुकरेजा, अंजुल जैन, आनंद राणा, दिनेश चौहान, सालकराम जोशी, विद्यादत्त जोशी, विजय राणा, दिनेश चांदना आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अहम ख़बर मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेंगे 8 मंत्री!

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, सरकार में कई मंत्री होंगे रिपीट। सतपाल महाराज धन सिंह रावत फिर बनेंगे मंत्री, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा को आ चुका है फोन। गणेश  जोशी  सूत्र बताते हैं कि प्रदेश की पहली महिला स्पीकर ऋतू खंडूरी को […]

You May Like

Subscribe US Now