कांग्रेस का अध्यक्ष कौन? अब कमलनाथ से लेकर मीरा कुमार समेत इन नामों की भी चर्चा

Manthan India
0 0
Read Time:4 Minute, 0 Second

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? यह ऐसा सवाल है जिसके जवाब में कई तरह के कयास काफी समय से लगाए जा रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी की ओर से पार्टी के टॉप पोस्ट को लेकर अनिच्छा दिखाने से सवाल और भी जटिल हो गया है। ऐसा माना जा रहा था कि राहुल ही कांग्रेस की कमान दोबारा संभालेंगे, लेकिन जानकार बताते हैं कि वह इसे लेकर बहुत उत्साहित नहीं दिखते हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं। राहुल के प्रति ईमानदार और पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं का मानना है कि दोबारा उन्हें ही अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। इसे लेकर राहुल पर एक तरह का दबाव भी डाला जा रहा है। ये लोग गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति के कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के विचार से सहमत नहीं हैं।

‘गांधी परिवार के बाहर का व्यक्ति बने पार्टी अध्यक्ष’
हालांकि, कांग्रेस के कई सीनियर नेता इस बात पर जोर देते रहे हैं कि गांधी परिवार के बाहर के किसी शख्स के पार्टी अध्यक्ष बनने का समय आ गया है। ध्यान रहे कि बीते तीन साल में कांग्रेस कोई बड़ा चुनाव नहीं जीत पाई है। सवाल है कि अगर राहुल दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर देते हैं और सोनिया भी अब पीछे हट जाती हैं तो क्या होगा? आखिर वो कौन से चेहरे हैं जो कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

अध्यक्ष पद के लिए दलित चेहरे को आगे लाने का सुझाव
इस लिस्ट में मध्य प्रदेश पार्टी चीफ कमलनाथ का नाम आगे बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाथ से इसे लेकर संपर्क भी किया गया था लेकिन उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया। वह एमपी में ही अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहते हैं। कांग्रेस के कुछ नेता सुझाव देते हैं कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए किसी दलित चेहरे को आगे लाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो प्रियंका गांधी का नाम पीछे छूट सकता है।

आलाकमान के लिए भी नाम फाइनल करना हुआ मुश्किल?
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम भी इस लिस्ट में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस पद के लिए बड़े दावेदार माने जाते हैं। इनके अलावा कुछ लोग जयराम रमेश और अंबिका सोना में भी इसकी संभावना देखते हैं। हालांकि, अभी कुछ भी दावे के साथ कहना संभव नहीं है। जानकारों का मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष किसे बनाया जाए, इसका चुनाव कर पाना पार्टी आलाकमान के लिए भी बहुत मुश्किल हो गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

JCB में चढ़कर मालदेवता के प्रभावित इलाके सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया दौरा, भारी बारिश के बाद नुकसान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। सीएम धामी शनिवार को बारिश के बाद मालदेवता […]

You May Like

Subscribe US Now