बंगाल में भाजपा को लग सकता है झटका, 2 सांसद और 7 विधायक क्रॉस वोटिंग की तैयारी में

Manthan India
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

एनडीए की ओर से उतारी गईं राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में विपक्षी दलों के नेता भी मुर्मू के पक्ष में वोट कर सकते हैं, लेकिन इस बीच खुद भाजपा को ही बंगाल में झटका लगता दिख रहा है। यहां पार्टी के कई विधायक और सांसद विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। टीएमसी के सीनियर नेताओं ने यह दावा किया है। टीएमसी नेताओं ने कहा कि भाजपा के 7 विधायकों और 2 सांसदों ने वेस्टिन होटल में रात गुजारी थी। अब वे मतदान के दौरान एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू की बजाय विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट डाल सकते हैं।

कहा जा रहा है कि बंगाल भाजपा को पहले ही क्रॉस वोटिंग की आशंका थी। इसी के चलते उसने विधानसभा में अपने सभी 69 विधायकों को एक होटल में रखा था। इन सभी को रविवार से ही कोलकाता के न्यू टाउन एरिया में एक पांच सितारा होटल में ठहराया गया था। यहीं पर विधायकों के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया था, जिसमें यह बताया गया कि वे कैसे मतदान कर सकते हैं। होटल से ही इन्हें सीधे मतदान स्थल पहुंचाने की तैयारियां की गई थीं। बंगाल के अलावा अन्य कई राज्यों में भी क्रॉस वोटिंग के डर से पार्टियों ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी की थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस में हार पर रार नहीं होगी आसान, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अनुशासनहीनता पर कार्रवाई के लिए छूट

कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी में अनुशासनहीनता के मामलों में कार्रवाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को खुली छूट दे दी है। रविवार को दून आए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने साफ कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। वो जो भी निर्णय लेंगे, पूरी पार्टी उसके […]

You May Like

Subscribe US Now