‘अहमद पटेल कठपुतली, मोदी को बदनाम करने को सोनिया गांधी ने रची साजिश’, तीस्ता सितलवाड़ से ‘लिंक’ पर भड़की भाजपा

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

गुजरात पुलिस के हलफनामे को लेकर कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। गुजरात पुलिस की एसआईटी ने हलफनामे में दावा किया है कि तीस्ता सीतलवाड़ और अन्य ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के इशारे पर 2002 के दंगों के बाद गुजरात सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची थी।

विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि हलफनामे से सच्चाई का पता चलता है। साथ ही भगवा पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार को गिराने की साजिश की थी और इस प्रयास में अहमद पटेल उनकी कठपुतली थे।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “अहमद पटेल सिर्फ एक नाम है, इसकी प्रेरक शक्ति उनकी बॉस सोनिया गांधी थीं। सोनिया गांधी ने अपने मुख्य राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के जरिए गुजरात की छवि खराब करने की कोशिश की। उनके माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का प्रयास किया।”

मामले की जांच कर रही गुजरात पुलिस की एसआईटी द्वारा दायर हलफनामे का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ और अन्य आरोपियों (पूर्व आईपीएस अधिकारी आर बी श्रीकुमार और संजीव भट्ट) ने देर रात अहमद पटेल के साथ गुपचुप मुलाकात की थी। उन्होंने यह भी बताया कि तीस्ता को पूर्व संसद सदस्य से वित्तीय मदद मिली थी। पात्रा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने साजिश में उनकी कथित भूमिका के लिए 2007 में तीस्ता सीतलवाड़ को पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्होंने दावा किया, ‘सोनिया गांधी तीस्ता को गृह मंत्री बनातीं अगर भाजपा सत्ता में नहीं आती तो। उन्हें सरकार में दूसरा बड़ा पद दे सकती थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहाड़ का सफर हो गया महंगा, जानिए दो शहरों के बीच नया किराया

राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने शुक्रवार को सार्वजनिक परिवहन किराया दरों में इजाफा कर दिया है। बस, टैक्सी और ट्रक सहित सभी सेवाओं का किराया बढ़ाया गया है। इससे हल्द्वानी से मंडल के पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करना लोगों को ज्यादा किराया देना होगा।नई दरें लागू होने पर रोडवेज और […]

You May Like

Subscribe US Now