आज 11 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू पहुंची उत्तराखंड, BJP सांसदों-विधायकों को बैठक में रहना होगा अनिवार्य

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे के दौरान सोमवार को भाजपा के सभी सांसद और विधायकों का मौजूद रहना अनिवार्य होगा। वह 11 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। मुर्मू के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां कर ली हैं।

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी की ओर से सभी सांसद और विधायकों को इसके निर्देश दिए गए हैं। विदित है कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू सोमवार 11 जुलाई को सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वह भाजपा के विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगेंगी।

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया जाएगा जहां उनके स्वागत के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी के कई सांसद और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

जौलीग्रांट में स्वागत के बाद मुर्मू देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाएंगे और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उन्होंने बताया कि 11 बजकर 15 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू मुख्य सेवक सदन में भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने भाजपा के सभी 47 विधायकों, लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से इस बैठक में आवश्यक रूप से मौजूद रहने को कहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संसद की नई इमारत की छत पर बना 6.5 मीटर का अशोक स्तंभ , PM मोदी ने किया उद्घाटन

संसद भवन की नई इमारत की छत पर 6.5 मीटर ऊंचा अशोक स्तंभ बनाया गया है। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे। यह अशोक स्तंभ कांसे का बना हुआ है और यह दूर […]

You May Like

Subscribe US Now