Read Time:2 Minute, 3 Second
UP Election 2022: सपा का दावा, छह चरणों में आंकड़ा दो तिहाई बहुमत के पार; समाजवादी गठबंधन की सरकार बनना तय

Read Time:2 Minute, 3 Second
Name – Vivek Verma
Address – 83 Ghosi Gali, Dehradun
Phone No. – 9557276541
Email ID – vivekdehradun7@gmail.com
UP Vidhan Sabha Election 2022 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण मतदान गुरुवार को हो गया। समाजवादी पार्टी का दावा है कि इन छह चरणों के मतदान के बाद समाजवादी गठबंधन को दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने से भाजपा रोक नहीं पाई।
लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि विधानसभा के छह चरणों के मतदान के बाद सपा गठबंधन को दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने से भाजपा रोक नहीं पाई है। भाजपा के खिलाफ जनता में प्रबल विरोध की लहर है। किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी ने सपा और गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रत्याशियों को भरपूरमाजवादी गठबंधन की भारी बहुमत की सरकार बनना तय है। भाजपाई समझ गए है कि अब उनके अच्छे दिन जाने वाले है और जनता के अच्छे दिन आने वाले हैं।
सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा अपनी हार को नजदीक देखकर भाजपा नेतृत्व अब दबंगों और स्वामिभक्त प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से मतदान में धांधली करने में लग गया है। इसके लिए कई हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग को ये शिकायतें लिखित पत्र से की गई हैं। कई जिलों के बूथों पर ईवीएम में खराबी की बड़ें पैमाने पर शिकायतें मिली हैं। मतदाता परेशान होते रहे, कई स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। चुनाव आयोग से इनका संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है।