गंगोत्री-यमुनोत्री धामों में घटने लगे तीर्थयात्री

Manthan India
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

गंगोत्री और यमुनोत्री में हर दिन यात्रियों की तादाद पिछले महीने की अपेक्षा लगातार घट रही है। दोनों धाम में अब तक लगभग साढ़े सात लाख से अधिक तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौट चुके हैं। मौसम के बदलाव और बारिश की वजह से तीर्थ यात्रियों की संख्या घटने लगी है। बीती 3 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। यात्रा शुरू होने पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा मई में तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ी। इसके चलते धामों सहित यात्रा पड़ावों पर खासी रौनक देखने को मिली। अच्छी खासी तादाद में श्रद्धालुओं के धाम दर्शन को पहुंचने से एक महीने के भीतर ही पिछले सारे रिकॉर्ड टूटते दिखे।

लेकिन 15 जून के बाद से यात्रियों की संख्या मं कमी देखने को मिल रही है। दोनों धाम में पिछले एक सप्ताह से महज 5 से 6 हजार यात्री ही पहुंचे हैं। बीते शनिवार को गंगोत्री धाम में महज 3254 और यमुनोत्री धाम में 2247 यात्री ही दर्शन को पहुंचे। इस तरह दोनों धाम में कुल 5501 तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौटे।

रविवार को मिलाकर अब तक गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में साढ़े सात लाख से अधिक दर्शन कर वापस लौट चुके हैं। गंगोत्री धाम में लगभग करीब सवा 4 लाख जबकि यमुनोत्री धाम में सवा तीन लाख से अधिक अब तक दर्शन कर लौट चुके हैं। बरसाती सीजन शुरू होने पर चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद घटी है।

उधर, यमुनोत्री हाईवे पर रानाचट्टी के पास बड़े वाहनों की आवाजाही अस्थाई रूप से सुचारू कर दी गई है। यहां पर हाईवे पर सुधारीकरण का कार्य जारी है। बरसाती सीजन में यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही खतरे का सबब बन सकती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ पूर्व सीएम हरीश रावत का मास्टर स्ट्रोक,सर्वदलीय विरोध कर पीएम मोदी को ज्ञापन

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में बुधवार को सर्वदलीय विरोध जताया गया। केंद्र सरकार पर बेरोजगार युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कई दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले चीडबाग स्थित सैन्य धाम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।उसके बाद […]

You May Like

Subscribe US Now